कनाडा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को देश के 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल करते हुए शीर्ष स्थान पर रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा के प्रशासन ने उसे नंबर-1 अपराधी के रूप में सूचीबद्ध किया है।
गोल्डी बराड़ के बारे में सूचना देने और उसे पकड़वाने वाले व्यक्ति के लिए 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम घोषित किया गया है। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांटेड अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के तहत की गई है।
आपराधिक पृष्ठभूमि और आरोप
गोल्डी बराड़ कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ एक प्रमुख गैंगस्टर है। भारत सरकार ने पूर्व में ही गोल्डी बराड़ को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित कर रखा है।
उस पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश समेत कई संगीन आपराधिक मामलों में संलिप्तता का आरोप है। भारत और अन्य संबंधित एजेंसियां भी उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर बनाए हुए हैं।


