महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर में बुधवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उनका हेलीकॉप्टर से सफर रद्द कर दिया गया। एकनाथ शिंदे पंढरपुर से मुंबई जा रहे थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलीकॉप्टर की बैटरी डिस्चार्ज हो गई थी, जिसकी वजह से उसका एक इंजन चालू नहीं हो सका। तकनीकी खराबी आने के कारण हेलीकॉप्टर निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर पाया। इस पूरी घटना में हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।

हेलीकॉप्टर के उड़ान न भर पाने पर करीब 20 से 25 मिनट तक इंतजार किया गया। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने हेलीकॉप्टर का सफर रद्द करने का फैसला लिया और वे पुणे के रास्ते मुंबई जाने के लिए रवाना हुए।