यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का देहावसान हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में अंतिम सांस ली।

आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार सावित्री देवी की उम्र 91 साल थी और उनका निधन पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थीं।

वहीं अमर उजाला के अनुसार सावित्री देवी की आयु 89 वर्ष थी। अमर उजाला की रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार कल हरिद्वार में संपन्न होगा।

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उनका पैतृक गांव उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत पंचूर गांव में स्थित है।