द हिंदू द्वारा रिपोर्ट की गई पार्टी की योजनाओं के अनुसार, कांग्रेस संविधान दिवस पर विभिन्न राज्यों में 'संविधान रक्षा' मार्च आयोजित करेगी।
मार्च की शुरुआत आंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रतिमाओं से होगी। जुलूस में शामिल लोग मार्च के बाद प्रस्तावना का पाठ करेंगे और संविधान की रक्षा करने की शपथ लेंगे।
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के तहत, गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने के उपलक्ष्य में देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
द प्रिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूपी कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने मंगलवार को लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इस कार्यक्रम की घोषणा की।


