हाथरस के रमनपुर मलिन बस्ती में आयोजित एक जन चौपाल के दौरान उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि दो से ढाई हजार रुपये लिए जाने को सीधे तौर पर भ्रष्टाचार नहीं कहा जा सकता। चौपाल में महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास योजना) के नाम पर पैसे लिए जाने की शिकायत मंत्री से की थी।
दो -ढाई हजार रुपए कोई करप्शन नहीं होता...
महिला की शिकायत पर मंत्री बेबी रानी मौर्य ने आरोपी कर्मचारी का बचाव किया। उन्होंने यह तर्क देते हुए पूछा कि यदि कई लोगों के दस्तावेज पूरे न हों, तो क्या कोई व्यक्ति अपने निजी खर्च पर कागजी कार्यवाही करवाएगा।
इसके साथ ही मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि रिश्वत के नाम पर पैसे लिए गए हैं, तो इस मामले की जांच चल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसके तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जाते हैं।

