ऐतिहासिक रिकॉर्ड के विश्लेषण के अनुसार, 1951 से अब तक राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 का 135 बार इस्तेमाल किया गया है।
इस प्रावधान का इस्तेमाल डॉ. बी आर आंबेडकर की उस उम्मीद के बावजूद किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 356 एक "डेड लेटर" (मृत पत्र) बना रहेगा। यह संवैधानिक प्रावधान राज्यों पर केंद्रीय शासन लागू करने की अनुमति देता है।
कुल मामलों में से, केंद्र की सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने 90 बार अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल किया। इनमें से अकेले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 50 बार इसका प्रयोग किया गया।
यह आंकड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उन टिप्पणियों के बाद सामने आए हैं, जिन्होंने गुरुवार को समाचार पत्रों में इस संवैधानिक प्रावधान पर एक लेख प्रकाशित किया था। लेख में मोदी ने कांग्रेस पर अपने शासनकाल में संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि अनुच्छेद 356 का बार-बार दुरुपयोग एक और चिंताजनक अध्याय प्रस्तुत करता है।
