ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति 11 से अधिक वर्षों के बाद अपना पद छोड़ रहे हैं। खबरों के अनुसार, कृष्णमूर्ति आधिकारिक तौर पर 4 दिसंबर को पदमुक्त होंगे।

कृष्णमूर्ति के हटने के बाद बालाजी त्यागराजन अंतरिम रूप से कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगे। नेतृत्व में यह बदलाव फ्लिपकार्ट की आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) योजनाओं में देरी और भविष्य की रणनीति पर उठ रहे सवालों के बीच हुआ है।

कृष्णमूर्ति के पद छोड़ने की अटकलों के बीच, औपचारिक घोषणा से पहले फ्लिपकार्ट ने बुधवार दोपहर एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी।

बेंगलुरु स्थित इस कंपनी की कमान कृष्णमूर्ति ने तब संभाली थी, जब संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने वॉलमार्ट को कंपनी बेचे जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था। वॉलमार्ट ने 2018 में फ्लिपकार्ट में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी थी।